ADSTERRA

ADSTERRA

Predicate | वाक्य-विचार : विधेय

हिन्दी व्याकरण : वाक्य-विचार | Vakya Vichar



वाक्य के अंग

वाक्य के दो अनिवार्य तत्त्व /अंग होते हैं।

  • 1. उद्देश्य | Subject
  • 2. विधेय | Predicate

जिसके बारे में बात की जाय उसे उद्देश्य कहते हैं और जो बात की जाय उसे विधेय कहते हैं। उदाहरण के लिए मोहन प्रयाग में रहता है। इसमें उद्देश्य- मोहन है और विधेय है- प्रयाग में रहता है। वाक्य भेद दो प्रकार से किए जा सकते हँ-

2. विधेय

विधेय – उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं।
वाक्य के कर्ता (उद्देश्य) को अलग करने के बाद वाक्य में जो कुछ भी शेष रह जाता है, वह विधेय कहलाता है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. पक्षी डाल पर बैठा है।
उदाहरण : 2. राजा खाता है।
उदाहरण : 3. पूनम किताब पढ़ती है। इन वाक्यों में खाता है, डाल पर बैठा है और पढ़ती है , विधेय है।

विधेय के भाग


विधेय के छः भाग होते है :-
(i) क्रिया
(ii) क्रिया के विशेषण
(iii) कर्म
(iv) कर्म के विशेषण या कर्म से संबंधित शब्द
(v) पूरक
(vi)पूरक के विशेषण।

विधेय के प्रकार


विधेय दो प्रकार के होते हैं:-
(i) साधारण विधेय
(ii) जटिल विधेय

(i) साधारण विधेय


(i) साधारण विधेय :- साधारण विधेय में केवल एक क्रिया होती है। जैसे- राम पढ़ता हैं। वह लिखती है।

(ii) जटिल विधेय


(ii) जटिल विधेय :- जब विधेय के साथ पूरक शब्द प्रयुक्त होते हैं, तो विधेय को जटिल विधेय कहते हैं।

विधेय का विस्तार

कभी विधेय अकेला आता है, तो कभी क्रियाविशेषण, कर्म आदि के साथ।इस प्रकार जो शब्द क्रिया के कर्म या विशेषण होते हैं, वे विधेय का विस्तार कहलाते हैं।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. मोर नाच रहा है(विधेय)
उदाहरण : 2. मोर पंख फैलाकर(विधेय का विस्तार ) नाच रहा है।
उदाहरण : 3. लंबे-लंबे बालों वाली लड़की 'अभी-अभी एक बच्चे के साथ दौड़ते हुए उधर गई' ।
इन वाक्यों में रेखांकित अंश विधेय है। दूसरे वाक्यों में विधेय का विस्तार किया गया है।

विधेय की विशेषता प्रकट करनेवाले शब्द-समूह को विधेय का विस्तार कहते हैं। विधेय का विस्तार निम्नलिखित प्रकार से होते हैं :-

उदाहरण : 1. कर्म द्वारा :- वह 'रामायण' पढ़ता है।

उदाहरण : 2. विशेषण द्वारा :- वह 'प्रसन्न' हो गया।

उदाहरण : 3. क्रिया-विशेषण द्वारा :- मोहन 'धीरे-धीरे' पढ़ता है।

उदाहरण : 4. सम्बन्धसूचक द्वारा :-नाव यात्रियों 'सहित' डूब गया।

उदाहरण : 5. क्रियाद्योतक द्वारा :-वह हाथ में 'गेंद लिए' जाता है।

उदाहरण : 6. क्रियाविशेषणवत् प्रयुक्त शब्द द्वारा :- वह 'अच्छा' गाता है।

उदाहरण : 7. पूर्वकालिक क्रिया द्वारा :- मोहन 'पढ़कर' सो गया।

उदाहरण : 8. पद वाक्यांश द्वारा :-'मोहन भोजन करने के बाद ही' सो गया।




Practice Following for Sure Success in all competitive Exams



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA