Subject | वाक्य-विचार : उद्देश्य

हिन्दी व्याकरण : वाक्य-विचार : उद्देश्य | Subject



वाक्य के अंग

वाक्य के दो अनिवार्य तत्त्व /अंग होते हैं।

  • 1. उद्देश्य | Subject
  • 2. विधेय | Predicate

जिसके बारे में बात की जाय उसे उद्देश्य कहते हैं और जो बात की जाय उसे विधेय कहते हैं। उदाहरण के लिए मोहन प्रयाग में रहता है। इसमें उद्देश्य- मोहन है और विधेय है- प्रयाग में रहता है। वाक्य भेद दो प्रकार से किए जा सकते हँ-

1. उद्देश्य

उद्देश्य – वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं।
वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
सरल शब्दों में- वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाये उसे उद्देश्य कहते हैं।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. पक्षी डाल पर बैठा है।
उदाहरण : 2. राजा खाता है।
पूनम किताब पढ़ती है। सचिन दौड़ता है। इन वाक्यों में राजा, पक्षी, पूनम और सचिन उद्देश्य हैं।

उद्देश्य के रूप में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण क्रियाद्योतक और वाक्यांश आदि आते हैं।

उदाहरण जैसे :-

उदाहरण : 1. संज्ञा :- मोहन गेंद खेलता है।
उदाहरण : 2. सर्वनाम:-वह घर जाता है।
उदाहरण : 3. विशेषण:-बुद्धिमान सदा सच बोलते हैं।
उदाहरण : 4. क्रिया-विशेषण :-पीछे मत देखो।
उदाहरण : 5. क्रियार्थक संज्ञा :-तैरना एक अच्छा व्यायाम है।
उदाहरण : 6. वाक्यांश :-भाग्य के भरोसे बैठे रहना कायरों का काम है।
उदाहरण : 7. कृदन्त :- लकड़हारा लकड़ी बेचता है।

(i). उद्देश्य के भाग

उद्देश्य के दो भाग होते है :-
(i) कर्ता
(ii) कर्ता का विशेषण या कर्ता से संबंधित शब्द।

उद्देश्य का विस्तार

जब उद्देश्य के साथ उसकी विशेषता बताने वाले शब्द जुड़ जाते हैं, अब वे शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं।
उद्देश्य की विशेषता प्रकट करनेवाले शब्द या शब्द-समूह को उद्देश्य का विस्तार कहते हैं। उद्देश्य के विस्तारक शब्द विशेषण, सम्बन्धवाचक, समानाधिकरण, क्रियाद्योतक और वाक्यांश आदि होते हैं।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. लड़की(उद्देश्य) नाच रही है।
उदाहरण : 2. एक सुंदर(उद्देश्य का विस्तार) लड़की हँस रही है।

अन्य उदाहरण जैसे :-

उदाहरण : 1. विशेषण :- 'दुष्ट' लड़के ऊधम मचाते हैं।

उदाहरण : 2. सम्बन्धकारक :- 'मोहन का' घोड़ा घास खाता है।

उदाहरण : 3. विशेषणवत्प्रयुक्त शब्द :- 'सोये हुए' शेर को जगाना अच्छा नहीं होता।

उदाहरण : 4. क्रियाद्योतक :- 'खाया मुँह और नहाया बदन' छिपता नहीं है।

उदाहरण : 5. वाक्यांश :- 'दिन भर का थका हुआ' लड़का लेटते ही सो गया।

उदाहरण : 6. प्रश्न से :- 'कैसा' काम होता है ?

उदाहरण : 7. सम्बोधन :- 'हे राम!' तुम क्या कर रहे हो ?



Practice Following for Sure Success in all competitive Exams



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें