Rachna ke aadhar par vakya ka bhed | रचना के आधार पर वाक्य के भेद

हिन्दी व्याकरण : रचना के आधार पर वाक्य के भेद | Rachna ke aadhar par vakya ka bhed



वाक्य के भेद

वाक्य के निम्नलिखित दो भेद होते हैं।

  • 1. रचना के आधार पर वाक्य के भेद
  • 2. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
  • 3. क्रिया के आधार पर वाक्य के भेद

1. रचना के आधार पर वाक्य के भेद

  • (i). साधरण वाक्य या सरल वाक्य | Simple Sentence
  • (ii). संयुक्त वाक्य | Compound Sentence
  • (iii). मिश्रित वाक्य | Complex Sentence

(i). साधरण वाक्य या सरल वाक्य | Simple Sentence

सरल वाक्य :– जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं ।
जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।
जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं।
इसमें एक 'उद्देश्य' और एक 'विधेय' रहते हैं।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. पिता जी अखबार पढ़ रहे हैं।
उदाहरण : 2. अंशु पढ़ रही है।
उदाहरण : 3. बिजली चमकती है
उदाहरण : 4. पानी बरसा

इन वाक्यों में एक-एक उद्देश्य, अर्थात कर्ता और विधेय, अर्थात क्रिया है। अतः, ये साधारण या सरल वाक्य हैं।

(ii). संयुक्त वाक्य | Compound Sentence

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।
जब दो या दो अधिक उपवाक्य समुच्यबोधक अव्यय से जुड़े हुए हो उसे संयुक्त वाक्य कहते है।
जिन वाक्यों में दो-या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है
सरल शब्दों में- जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
दूसरे शब्दो में- जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
उदाहरण : 2. उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफलता नहीं मिली।
उदाहरण : 3. वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
उदाहरण : 4. लता खा रही है और ममता पढ़ रही है।
उदाहरण : 5. मैं जा रहा हूँ और तुम आ रहे हो।

संयुक्त वाक्य में निम्नलिखित बातें का होना आवश्यक है।

  • संयुक्त वाक्य मैं सरल वाक्य का स्वतंत्र प्रयोग हो सकता है।
  • दोनों वाक्य में आपस में आश्रित ना हो कर एक दूसरे के पूरक होते है।
  • संयुक्त वाक्य में वाक्यों की रचना एक सामान होनी चाहिए , अलग - अलग संरचना से संयुक्त वाक्य नहीं बनता।

संयुक्त वाक्य उस वाक्य-समूह को कहते हैं, जिसमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त हों। इस प्रकार के वाक्य लम्बे और आपस में उलझे होते हैं। जैसे- 'मैं रोटी खाकर लेटा कि पेट में दर्द होने लगा, और दर्द इतना बढ़ा कि तुरन्त डॉक्टर को बुलाना पड़ा।' इस लम्बे वाक्य में संयोजक 'और' है, जिसके द्वारा दो मिश्र वाक्यों को मिलाकर संयुक्त वाक्य बनाया गया।

इसी प्रकार 'मैं आया और वह गया' इस वाक्य में दो सरल वाक्यों को जोड़नेवाला संयोजक 'और' है। यहाँ यह याद रखने की बात है कि संयुक्त वाक्यों में प्रत्येक वाक्य अपनी स्वतन्त्र सत्ता बनाये रखता है, वह एक-दूसरे पर आश्रित नहीं होता, केवल संयोजक अव्यय उन स्वतन्त्र वाक्यों को मिलाते हैं। इन मुख्य और स्वतन्त्र वाक्यों को व्याकरण में 'समानाधिकरण' उपवाक्य भी कहते हैं।

संयुक्त वाक्य के प्रभेद

संयुक्त वाक्य के निम्नलिखित प्रभेद होते है।
1. संयोजक संयुक्त वाक्य
2. विभाजक संयुक्त वाक्य
3. विरोधसूचक संयुक्त वाक्य
4. परिमाणवाचक संयुक्त वाक्य

1. संयोजक संयुक्त वाक्य

जब वाक्यों को "तथा ", "और", "एवं" आदि समुच्यबोधक द्वारा जोड़ा जाता है तो उसे संयोजक संयुक्त वाक्य कहते है। उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. वो पास हो गई एवं तुम फैल हो गए।
उदाहरण : 2. लता शिक्षिका है और उसका पति डॉक्टर।

2. विभाजक संयुक्त वाक्य

जिन दो वाक्यों के बीच विकल्प सूचक समुच्यबोधक शब्द का प्रयोग होता है उसे विभाजक संयुक्त वाक्य कहते है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. वर्षा नहीं होती तो मैं आ जाता।
उदाहरण : 2. तुम देखते जाओ मैं बताता रहूँगा।

3. विरोधसूचक संयुक्त वाक्य

जो वाक्य समुच्य सूचक से बना होता है और विरोध की स्थिति प्रकट करता है विरोधसूचक वाक्य कहते है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. वो पास हो जाता परन्तु मेहनत ही नहीं किया।

4. परिमाणवाचक संयुक्त वाक्य

जब संयुक्त वाक्य कार्य -कारण - भाव से समुच्यबोधक द्वारा जुड़े हो परिमाण वाची संयुक्त वाक्य कहते है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. ऑफिस को बंद करना है , अतः कार्य को जल्दी सम्पन्न करे।

(iii). मिश्रित वाक्य | Complex Sentence

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।
सरल शब्दों में: - जिस वाक्य में मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक या अधिक समापिका क्रियाएँ हों, उसे 'मिश्रित वाक्य' कहते हैं।
जब दो ऐसे वाक्य मिलें जिनमें एक मुख्य उपवाक्य (Principal Clause) तथा एक गौण अथवा आश्रित उपवाक्य (Subordinate Clause) हो, तब मिश्र वाक्य बनता है।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. मेरी कलम मिल गई जो खो गई थी।
उदाहरण : 2. रामु ने कहा था कि वो मेरा घर आएगा।
उदाहरण : 3. मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते है।
उदाहरण : 4. मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
उदाहरण : 5. ज्यों ही उसने दवा पी, वह सो गया।
उदाहरण : 6. सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।
उदाहरण : 7. ये वही लड़का है , जिसने मेरी घड़ी चुराई थी।
उदाहरण : 8. यदि परिश्रम करोगे तो, उत्तीर्ण हो जाओगे।
उदाहरण : 9. राजेश को पुरुष्कार मिला क्योंकि वह कक्षा में प्रथम आया था।





Practice Following for Sure Success in all competitive Exams



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें