Nominal suffixes | तद्धित प्रत्यय

हिन्दी व्याकरण : तद्धित प्रत्यय | Nominal suffixes



प्रत्यय | Suffix

वे शब्द जो किसी शब्द के अन्त में जोड़े जाते हैं, उन्हें प्रत्यय (प्रति + अय = बाद में आने वाला) कहते हैं। जैसे- गाड़ी + वान = गाड़ीवान, अपना + पन = अपनापन

प्रत्यय दो शब्दो के मिलने से बना है। प्रति+अय ‘प्रति’ का अर्थ होता है, साथ में, पर बाद में और ‘अय’ का अर्थ होता है ‘चलने वाला’ अथार्त प्रत्यय का अर्थ होता है शब्दों के साथ में चलनेवाला या लगनेवाला शब्द। जो शब्दों के अंत में लगकर शब्द के अर्थ में विशेषता या बदलाव लाता है, उसे प्रत्यय कहते हैं। उदाहरण जैसे :-
(पर्वत)+ईय= पर्वतीय, -
प्रतिभा (बुद्धि)+वान = प्रतिभावान, -
कीमत (मूल्य)+ ती=कीमती आदि।-

प्रत्यय की परिभाषा | Definition

जो शब्दांश, शब्दों के अंत में जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाये, प्रत्यय कहलाते है।
जो शब्दांश, किसी शब्द के अन्त में जुड़कर नए शब्द निर्मित करते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं ।
जो शब्दांश किसी शब्द के बाद लगकर उसके अर्थ को बदल देते हैं और नए अर्थ का बोध कराते हैं उसे प्रत्यय कहते हैं।
भाषा में प्रत्यय का महत्त्व इसलिए भी है क्योंकि उसके प्रयोग से मूल शब्द के अनेक अर्थों को प्राप्त किया जा सकता है। यौगिक शब्द बनाने में प्रत्यय का महत्त्वपूर्ण स्थान है।

उदाहरण जैसे :-
यौगिक शब्द बनाने में प्रत्यय
क्रमशब्द + प्रत्यय
1.खिल + आङी = खिलाङी
2.मिल + आवट = मिलावट
3.पढ़ + आकू = पढ़ाकू
4.झूल + आ = झूला

हिंदी के प्रत्यय के भेद

हिंदी के प्रत्यय के दो भेद हैं:

  • कृत प्रत्यय | Primary Suffixes
  • तद्धित प्रत्यय | Nominal suffixes

तद्धित प्रत्यय

क्रिया को धातुओं के अलावा संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों के साथ जुड़कर नए शब्द बनाने वाले प्रत्यय तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। इसमें भी दो प्रत्यय होते हैं।
संज्ञा सर्वनाम और विशेषण के अन्त में लगने वाले प्रत्यय को 'तद्धित' कहा जाता है और उनके मेल से बने शब्द को 'तद्धितान्त'।
दूसरे शब्दों में - धातुओं को छोड़कर अन्य शब्दों में लगनेवाले प्रत्ययों को तद्धित कहते हैं।
जब संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के अंत में प्रत्यय लगते हैं, उन शब्दों को तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
उदाहरण जैसे :-
उदाहरण : 1. महँगा+ आई =महंगाई
उदाहरण : 2. जोश +ईला =जोशीला,
उदाहरण : 3. कथा+कार=कथाकार
उदाहरण : 4. मानव + ता = मानवता
उदाहरण : 5. अपना + पन = अपनत्व
उदाहरण : 6. अपना + पन = अपनापन
उदाहरण : 7. एक + ता = एकता
उदाहरण : 8. अच्छा + आई = अच्छाई
उदाहरण : 9. ड़का + पन = लडकपन
उदाहरण : 10. मम + ता = ममता

कृत-प्रत्यय क्रिया या धातु के अन्त में लगता है, जबकि तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अन्त में। तद्धित और कृत-प्रत्यय में यही अन्तर है। उपसर्ग की तरह तद्धित-प्रत्यय भी तीन स्रोतों- संस्कृत, हिंदी और उर्दू से आकर हिन्दी शब्दों की रचना में सहायक हुए है।

हिन्दी के तद्धित प्रत्यय
प्रत्ययप्रत्यय युक्त शब्द
आरीभिखारी, पुजारी
भूखा, प्यासा, घना, ठंडा
आऊउपजाऊ, बिकाऊ, दिखाऊ
आनीदेवरानी, मेहतरानी, नौकरानी
इकपारिवारिक, श्रमिक, दैनिक, वैवाहिक
ईलारंगीला, जहरीला, शरमीला
ईननमकीन, रंगीन, शौकीन
कारपत्रकार, चित्रकार, शिल्पकार
तयामुख्यतया, साधारणतया
वालागाड़ीवाला, फलवाला
पनपागलपन, अपनापन, बचपन
हारालकड़हारा, सर्वहारा
आईबुराई, लंबाई, महँगाई
आनाघराना, शरमाना, जुर्माना
आरलुहार, कुम्हा, सुनार
आहटगरमाहट, चिकनाहट
हारसृजनहार, होनहार
वानधनवान, बलवान, गुणवान
दारफलदार, जमींदार, पहरेदार
गरबाजीगर, कारीगर, जादूगर
पाठक, धावक, लेखक
एरालुटेरा, चचेरा, फुफेरा, ममेरा
इतरचित, लिखित, कथित

तद्धित प्रत्यय के भेद

हिंदी में तद्धित-प्रत्यय के आठ प्रकार हैं : -

  • (1) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय
  • (2) भाववाचक तद्धित प्रत्यय
  • (3) संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
  • (4) गणनावाचक तद्धित प्रत्यय
  • (5) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय
  • (6) स्थानवाचक तद्धित प्रत्यय
  • (7) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
  • (8) सादृश्यवाचक तद्धित प्रत्यय


Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें



सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें