ADSTERRA

ADSTERRA

Synonyms | Paryayvachi Shabd – Part-15

पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द | Synonyms Random in Hindi SET-15

हिन्दी व्याकरण : समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -




क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
1काल  वक्त, समय, वेला ।
2कालकूट  विष, गरल, जहर, हलाहल ।
3काला  कृष्ण, कलूटा, श्याम, साँवला, स्याह ।
4गाफिल  बेखबर, बेपरवाह, असावधान।
5गाय  गौ, धेनु, माता, कल्याणी, पयस्विनी, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
6गाँव ग्राम, मौजा, पुरवा, बस्ती, देहात, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
7चिकित्सा इलाज, उपचार, दवादारू।
8चिट्ठी  पाती, पत्र, खत।
9चिन्ता सोच, फ़िक्र, ऊहापोह।
10झाँसा  फरेब, दगा, धोखा, ठगी।
11झींगुर  जंजीरा, घुरघुरा, झिल्ली, झिल्लिका।
12झूठ  मिथ्या, असत्य, मृषा, अनृत।
13तमारि  दिवाकर, सूरज, सूर्य, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर।
14तम्बू खेमा, डेरा, शिविर।
15तरकस  निषंग, तूण, तूणीर, त्रोण, इषुधी।
16दुष्कर दुसाध्य, कठिन, दूभर, मुश्किल।
17दुष्ट नीच, पापी, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
18दूधगौरस, दुग्ध, क्षीर, पय, स्तन्य, अमृत।
19नाग  विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप, फणी, फणधर।
20नामर्द  क्लीव, नपुंसक, पुंसत्वहीन।
21नारी स्त्री, महिला, रमणी, वनिता,मानवी, वामा, अबला, औरत।
22नावनौका, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेडा, डोंगी, पतंग।
23पौ  भोर, सवेरा, सुबह, प्रातः।
24पौरस्त्य  पूर्वी, पूरबी, प्राच्य, मशरिक़ी।
25प्रकांड विपुल, अतिशय, अधिक, भारी।।
26ब्राह्मण  महीदेव, द्विज, भूदेव, विप्र, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव।
27भौंरा  मधुप, अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर।
28भोजन  भोज्य सामग्री, खाना, खाद्यय वस्तु, आहार।
29भय  डर, भीति, विभीषिका।
30रावण दशकंठ, लंकेश, दशानन, दशकंधर, लंकाधिपति, दैत्येन्द्र, दसशीश, दशकंध।





Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA