ADSTERRA

ADSTERRA

Synonyms | Paryayvachi Shabd – Part-14

पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द | Synonyms Random in Hindi SET-14

हिन्दी व्याकरण : समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -




क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
1कायर  कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
2कायरता पामरता, भीरुता, अपौरुष, साहसहीनता।
3कार्तिकेय कुमार, पार्वतीनन्दन, स्कन्ध, षडानन, शरभव, गुह, मयूरवाहन, शिवसुत, षड्वदन।
4गँवार  अशिष्ट, असभ्य, उजड्ड।
5गाथा  कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
6गाना  गान, गीत, नगमा, तराना।
7चारबाग  उपवन, बाग, बगीचा, उद्यान।
8चारु  मनोहर, कमनीय, आकर्षक, खूबसूरत।
9चावल  धान, तंदुल, भात।
10झरना  निर्झर, उत्स, स्रोत, प्रपात, प्रस्त्रवण।
11झण्डा  पताका, ध्वजा, केतु।
12झंझा  आँधी, अंधड़, बवंडर, झंझावत, तूफान।
13तपेदिक  राजयक्ष्मा, टी.बी., दिक, यक्ष्मा।
14तबाह  नष्ट, ध्वस्त, बरबाद।
15तम अँधेरा, अंधकार, ध्वान्त, तिमिर, तमसा, अँधियारा।
16तमा  निशा, रजनी, रात, रात्रि।
17दुर्लभ अलम्भ, नायाब, विरल, दुष्प्राप्य, अप्राप्य।
18दुविधा  पशोपेश, कशमकश, असमंजस, अनिश्चय।
19दुश्मन अरि, रिपु, वैरी, शत्रु, बैरी।
20नसीहत  शिक्षा, सीख, उपदेश।
21नसैनी  जीना, सीढ़ी, सोपान।
22नाऊ  हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर।
23नाग सर्प, विषधर, भुजंग, व्याल,
24पृष्ठ  वर्क, पेज, सफहा, सफा, पन्ना।
25पेड़  द्रुम, तरु, वृक्ष, पादप, रुक्ष।
26पैर पाद, पाँव, चरण, गोड़, पग, पद, पगु, टाँग
27बेमिसाल  लाजवाब, बेजोड़, अनोखा, लासानी, अतुलनीय।
28बैल  वृषभ, वृष, ऋषभ, वलीवर्द।
29ब्रह्मा  पितामह, विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
30राय मत, सलाह, सम्मति, मंत्रणा, परामर्श





Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA