Vakya ke Rupataran | वाक्यों का रूपान्तरण

हिन्दी व्याकरण : वाक्यों का रूपान्तरण | Vakya ke Rupataran



वाक्यों का रूपान्तरण

किसी वाक्य में अर्थ परिवर्तन किए बिना उसकी संचरना में परिवर्तन करना वाक्यों का रूपान्तरण कहलाती है। एक प्रकार के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्यों में बदलना वाक्य परिवर्तन या वाक्यों का रूपांतरण कहलाता है। किसी वाक्य के अर्थ में परिवर्तन किए बिना वाक्य की रचना में परिवर्तन किया जा सकता है। सरल वाक्यों से संयुक्त अथवा मिश्र वाक्य बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार संयुक्त अथवा मिश्र वाक्यों को सरल वाक्यों में बदला जा सकता है। ध्यान रखिए कि इस परिवर्तन के कारण कुछ शब्द, योजक चिह्न या संबंधबोधक लगाने या हटाने पड़ सकते हैं। वाक्य परिवर्तन की प्रक्रिया में वाक्य का केवल प्रकार बदला जाता है, उसका अर्थ या काल आदि नहीं।

वाक्य परिवर्तन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

(a). केवल वाक्य रचना बदलनी चाहिए, अर्थ नहीं।
(b). सरल वाक्यों को मिश्र या संयुक्त वाक्य बनाते समय कुछ शब्द या सम्बन्धबोधक अव्यय अथवा योजक आदि से जोड़ना। जैसे- क्योंकि, कि, और, इसलिए, तब आदि।
(c). संयुक्त/मिश्र वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलते समय योजक शब्दों या सम्बन्धबोधक अव्ययों का लोप करना।

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में परिवर्तन

उदाहरण : 1.
सरल वाक्य :- बीमार होने के कारण वह परीक्षा में सफल नहीं हो सका।
संयुक्त वाक्य :- वह बीमार था और इसलिए परीक्षा में सफल नहीं हो सका।
उदाहरण : 2.
सरल वाक्य:- सुबह होने पर कुहासा जाता रहा।
संयुक्त वाक्य:- सुबह हुआ और कुहासा जाता रहा।
उदाहरण : 3.
सरल वाक्य :- गरीब को लूटने के अतिरिक्त उसने उसकी हत्या भी कर दी।
संयुक्त वाक्य:- उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य में परिवर्तन

उदाहरण : 1.
संयुक्त वाक्य :- सुबह हुई और कुहासा जाता रहा।
सरल वाक्य :- सुबह होने पर कुहासा जाता रहा।
उदाहरण : 2.
संयुक्त वाक्य :- वह अमीर है फिर भी सुखी नहीं है।
सरल वाक्य :- वह अमीर होने पर भी सुखी नहीं है।
उदाहरण : 3.
संयुक्त वाक्य :- जल्दी चलो, नहीं तो पकड़े जाओगे।
सरल वाक्य :- जल्दी न चलने पर पकड़े जाओगे।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य में परिवर्तन

उदाहरण : 1. सरल वाक्य- उसने अपने मित्र का मकान खरीदा।
मिश्र वाक्य- उसने उस मकान को खरीदा, जो उसके मित्र का था।
उदाहरण : 2. सरल वाक्य:- अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
मिश्र वाक्य:- जो लड़के अच्छे होते है, वे परिश्रमी होते हैं।
उदाहरण : 3. रल वाक्य:- लोकप्रिय कवि का सम्मान सभी करते हैं।
मिश्र वाक्य:- जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं.

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य में परिवर्तन

उदाहरण : 1. मिश्र वाक्य :- उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
सरल वाक्य :- उसने अपने को निर्दोष घोषित किया।
उदाहरण : 2. मिश्र वाक्य :- मुझे बताओ कि तुम्हारा जन्म कब और कहाँ हुआ था।
सरल वाक्य :- तुम मुझे अपने जन्म का समय और स्थान बताओ।
उदाहरण : 3. मिश्र वाक्य :- जो छात्र परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
सरल वाक्य :- परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे।





Practice Following for Sure Success in all competitive Exams



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें