ADSTERRA

ADSTERRA

आ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Aa-se-paryayvachi-shabd-set-3

हिन्दी व्याकरण : ‘आ’ से शुरू समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-3

हिन्दी व्याकरण : ‘आ’ से शुरू समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त ससमानार्थकशब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें ससमानार्थकया पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1आरम्भश्रीगणेश, शुभारंभ, प्रारंभ, शुरुवात, समारंभ
2आरसी  दर्पण, आईना, मुकुर, शीशा।
3आरोपलांछन, इल्जाम, दोषारोपण, अभियोग
4आवास  निवास-स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास।
5आवेदनप्रार्थना, निवेदन, याचना
6आवेदन  प्रार्थना, याचना, निवेदन।
7आशीर्वादआशीष, आशिष, दुआ, शुभकामना
8आशीर्वाद  शुभकामना, आशीष, आशिष, दुआ।
9आश्रममठ, विहार, कुटी, स्तर, अखाड़ा, संघ।
10आश्रम  कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।
11आसमानअनन्त, आकाश, द्यौ, व्योम, गगन, अभ्र, अम्बर, नभ, अन्तरिक्ष।
12आंसू  नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
13आकाशअंतरिक्ष, अंबर, आसमान, व्योम, नभ, नयन, तारापथ
14आंखनेत्र, नयन, लोचन, दृग, चक्षु, अक्षि
15आमआम्र, रसाल, पिकबंधु, सहकार, अतिसौरभ
16आरम्भशुरुआत, प्रारम्भ, श्रीगणेश, उपक्रम
17आनंदप्रसन्नता, हर्ष, उल्लास, खुशी
18आंगनअंगना, अजीरा, प्रांगण
19आज्ञाआदेश, हुक्म, निर्देश, सहमति, इजाज़ता, फ़रमान, स्वीकृति
20आश्रमकुटी, मठ, संघ, स्तर, विहार



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA