ADSTERRA

ADSTERRA

अ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | A-se-paryayvachi-shabd-set-6

हिन्दी व्याकरण : ‘अ’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-6

हिन्दी व्याकरण : ‘अ’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1अधर  रदच्छद, रदपुट, होंठ, ओष्ठ, लब।
2अध्यापक  आचार्य, शिक्षक, गुरु, व्याख्याता, अवबोधक, अनुदेशक।
3अंधकार  तम, तिमिर, ध्वान्त, अँधियारा, तिमिस्रा।
4अनुरूप  अनुकूल, संगत, अनुसार, मुआफिक
5अन्तःपुर  रनिवास, भोगपुर, जनानखाना।
6अदृश्य  अन्तर्ध्यान, तिरोहित, ओझल, लुप्त, गायब।
7अकाल  भुखमरी, कुकाल, दुष्काल, दुर्भिक्षा।
8अशुद्ध  दूषित, गंदा, अपवित्र, अशुचि, नापाका।
9असभ्य  अभद्र, अविनीत, अशिष्ट, गँवार, उजड्ड।
10अधम  नीच, निकृष्ट, पतित।
11अपकीर्ति  अपयश, बदनामी, निंदा, अकीर्ति।
12अध्ययन  अनुशीलन, पारायण, पठनपाठन, पढ़ना।
13अनुरोध  अभ्यर्थना, प्रार्थना, विनती, याचना, निवेदन।
14अखण्ड  पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, अविभक्त, समूचा, पूरा।
15अपराधी  मुजरिम, दोषी, कसूरवार, सदोष।
16अधीन  आश्रित, मातहत, निर्भर, पराश्रित, पराधीन।
17अनुचित  नाजायज़, गैरवाजिब, बेजा, अनुपयुक्त, अयुत।
18अन्वेषण  अनुसन्धान, गवेषण, खोज, जाँच, शोध।
19अमूल्य  अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती।
20अज  ब्रह्मा, ईश्वर, दशरथ के जनक, बकरा।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA