प से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Pa-se-paryayvachi-shabd-set-1

प से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Pa-se-paryayvachi-shabd-set-1

प से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Pa-se-paryayvachi-shabd-set-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1पति  स्वामी, भर्ता, वल्लभ, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
2पंक  कीच, कीचड़, कर्दम, चहला।
3पंकज  राजीव, कमल, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
4पक्षी  पतंग, खेचर, दविज, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।
5पंख  पक्ष, डैना, पर, पखौटा, पाँख।
6पंगु  लंगड़ा, अपाहिज, विकलांग, अपंग।
7पड़ोसी प्रतिवासी, हमसाया, प्रतिवेशी।
8पण्डितकोविद, सुधी, विद्वान्, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
9पति भर्ता, स्वामी, कान्त, आर्यपुत्र, भर्तार, बल्लभ, भर्ता, ईश।
10पत्ता  पत्ती, पात, पाती, पल्लव, पर्ण।
11पत्थर  पाषाण, पाहन, संग, अश्म, प्रस्तर, उपल।
12पत्नी  दारा, भार्या, दुलहिन, त्रिया, बेगम, गृहलक्ष्मी, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी।
13पत्र दल, पत्ता, पर्ण, पल्लव, किसलय
14पथ  डगर, मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
15पथिक  यात्री, राही, बटाऊ, राहगीर, बटोही, मुसाफिर, पंथी।
16परछाई छाया, प्रतिच्छाया, साया, प्रतिबिम्ब, छवि।
17परतन्त्र परवश, पराधीन, पराश्रित।
18परवाना  पतंगा, फतिंगा, शलभ, फुनगा, भुनगा।
19परशुराम भार्गव, भृगुसुत, जामदग्न्य, परशुधर, भृगुनन्दन, रेणुकातनय।
20पराग कुसुमरज, रंज, पुष्परज, पुष्पधूलि।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें