ADSTERRA

ADSTERRA

Synonyms | Paryayvachi Shabd – Part-23

पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द | Synonyms Random in Hindi SET-23

हिन्दी व्याकरण : समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -




क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
1कृतज्ञ उपकृत, अनुगृहीत, ऋणी, आभारी, कृतार्थ, एहसानमंद।
2कृत्रिम नकली, झूठा, दिखावटी, अवास्तविक, बनावटी।
3कृपा  करुणा, अनुकम्पा, दया, प्रसाद, अनुग्रह।
4छात्र विद्यार्थी, शिक्षार्थी, शिष्य।
5छानबीन जाँच-पड़ताल, पूछताछ, जाँच, तहकीकात, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
6छाया साया, प्रतिबिम्ब, परछाई, छाँव।
7ठटरी  पंजर, कंकाल, अस्थिपंजर, ठठरी।
8ठठोली  ठिठोली, मजाक, परिहास, ठट्ठा, दिल्लगी।
9ठंड सर्दी, शीत, ठिठुरन, जाड़ा, ठंडक
10तुरंग  अश्व, घोड़ा, हय, घोटक, तुरग।
11तुला  काँटा, तराजू, धर्मकाँटा।
12तूफान अंधड़, झंझावात, आँधी, प्रभंजना
13नैसर्गिक स्वाभाविक, प्राकृतिक, वास्तविक
14नौकरचाकर, दास, अनुचर, सेवक, भृत्य, किंकर, परिचारक।
15नौका  नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग।
16न्यायफैसला, इन्साफ, अद्ल।
17प्रौढ़ अधेड़, प्रबुद्ध ।
18फल  फलम, बीजकोश।
19फ़ख़्र  नाज, गौरव, गर्व, अभिमान।
20फजर  सवेरा, भोर, प्रभात, सहर, सकार।
21भेद  भिन्नता, फर्क, अंतर, विषमता।
22भ्रष्ट  बदचलन, पथभ्रष्ट, पतित, दुश्चरित्र, आचरणहीन।
23भ्रू  भृकुटि, भौंह, भौं, भँव, त्यौरी।
24लड़की कुमारी, बालिका, सुता, किशोरी, बाला, कन्या।
25लता वल्लरी, बेल, लतिका, प्रतान, वीरुध।
26लहर हिलोर, लहरी, तरंग, उर्मि।
27समसामयिक समकालीन, समकालिक, समवयस्क, वर्तमान।
28समाप्ति इति, इतिश्री, अंत, समापन।
29समीप आसन्न, सन्निकट, निकट, पास।
30समुद्रजलधि, सागर, पारावार, सिन्धु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर, अब्धि, वारिश, जलधाम, निरधि।





Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA