म से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Ma-se-paryayvachi-shabd-set-2

हिन्दी व्याकरण : ‘म’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-2

हिन्दी व्याकरण : ‘म’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-2

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1मनुष्य  नर, आदमी, मानव, मानुष, जन, मनुज।
2मयूख  किरण, किरन, रश्मि, अंशु, मरीचि।
3मरघट  मुर्दघाट, मसान, श्मशान, श्मशानघाट।
4मरहूम  मृत, स्वर्गवासी, गोलोकवासी, दिवंगत।
5मराल  राजहंस, हंस, सितपक्ष, धवलपक्ष।
6मरुत  वायु, पवन, हवा, वात, समीर, मारुत।
7मर्कट  कपि, बंदर, कीश, वानर, शाखामृग।
8मशहूर  प्रसिद्ध, नामी, ख्यात, विख्यात, ख्यातिप्राप्त, प्रख्यात।
9मंसूख  निरस्त, रद्द, ख़ारिज, निरसित।
10महक वास, परिमल, सुवास, खुशबू, सुगंध, सौरभ।
11महादेव  ईश, शम्भु, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
12महाभारत  जयकाव्य, भारत, पंचमवेद, जय, महायुद्ध।
13महावत  पीलवान, हाथीवान, फीलवान, आकुंशिक।
14माँ मातृ, मातु, माता, मातरि, मैया, महतारी, अम्ब, जननी, जनयित्री, जन्मदात्री।
15माँझी नाविक, मल्लाह, केवट।
16माता  माँ, जननी, अंबा, जनयत्री, अम्मा।
17माधुरी मिठास, माधुर्य, मधुरता।
18मानव मनुष्य, मनुज, मानुष, नर, इंसान।
19माया प्रपंच, छल, छलना, प्रतारणा।
20मित्र  स्वजन, सखा, सहचर, स्नेही, सुहृदय, साथी, दोस्त।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें