च से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | ch-se-paryayvachi-shabd-set-1

हिन्दी व्याकरण : च से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-1

हिन्दी व्याकरण : च से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1चन्द्र  राकेश, सारंग, चाँद, सुधांशु, सुधाधर, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति।
2चक्र चाक, पहिया, चक्का।
3चक्षु  आँख, नैन, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन।
4चंट  घाघ, चालाक, काइयाँ।
5चंडी  अंबा, दुर्गा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
6चतुर विज्ञ, कुशल,  निपुण, नागर, पटु, प्रवीण, दक्ष, निपुण, योग्य, होशियार, चालाक, सयाना, विज्ञा, योग्य।
7चतुरानन  विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
8चंदन मंगल्य, मलयज, श्रीखण्ड, गंधराज, गंधसार, मलयज।
9चंद्रमा  चाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि।
10चंद्रशेखर  शंकर, महादेव, शिव, शंभु, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
11चना  रहिला, चणक, छोला।
12चन्द्रहिमांशु, चाँद, सोम, चन्द्रमा, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, राकेश, शशि, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि।
13चन्द्रिका  चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी।
14चपला बिजली, विद्युत्, चंचला, दामिनी, तड़िता
15चरण  पग, पद, पाँव, पैर, पाद।
16चरित्र सदाचार, आचार, शील, आचरण।
17चर्मकार  चमार, मोची, पादुकाकार।
18चश्मा उपनेत्र, ऐनक, सहनेत्र, उपनयन।
19चाटुकारी चापलूसी, खुशामद, मिथ्या प्रशंसा, चिरौरी, चमचागीरी।
20चाँदनी ज्योत्स्ना, चन्द्रिका, कौमुदी, कुमुदकला, जुन्हाई, अमृतवर्षिणी, चन्द्रातप, चन्द्रमरीचि, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें