न से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Na-se-paryayvachi-shabd-set-2

हिन्दी व्याकरण : ‘न’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-2

हिन्दी व्याकरण : ‘न’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-2

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1नाग  विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप, फणी, फणधर।
2नामर्द  क्लीव, नपुंसक, पुंसत्वहीन।
3नारी स्त्री, महिला, रमणी, वनिता,मानवी, वामा, अबला, औरत।
4नावनौका, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेडा, डोंगी, पतंग।
5नाविक  केवट, खेवट, मल्लाह, खिवैया।
6नाश (i) समाप्ति, अवसान (i) विनाश, संहार, ध्वंस, नष्ट-भ्रष्ट।
7नाहर  शेर, सिंह, मृगराज, मृगेंद्र, केसरी, केहरी।
8नित्य हमेशा, रोज़, सतत, निरंतर, सनातन, सर्वदा, सदा, सदैव, चिरंतन, शाश्वत।
9निंदा  दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना।
10निधि कोष, खज़ाना, भण्डार।
11निन्दा अपयश, बदनामी, बुराई, बदगोई।
12निभृत  एकांत, निर्जन, जनशून्य, विजन, वीरान, सुनसान।
13नियति भाग्य, प्रारब्ध, विधि, भावी, दैव्य, होनी।
14नियम उसूल, सिद्धांत, विधि, तरीका, विधान, ढंग, कानून, रीति।
15निरक्षर  अनपढ़, अपढ़, अशिक्षित, लाइल्म।
16निरर्थक बेमानी, बेकार, अर्थहीन, व्यर्थी
17निराला  अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय।
18निर्णय फ़ैसला, निष्कर्ष, परिणाम।
19निवेदन  अनुनय, विनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
20निशा  रैन, रात्रि, रात, निशि, विभावरी।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें