ADSTERRA

ADSTERRA

Synonyms | Paryayvachi Shabd – Part-28

पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द | Synonyms Random in Hindi SET-28

हिन्दी व्याकरण : समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -




क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
1कौशल हुनर, फ़न, कला, योग्यता, कुशलता ।
2क्रूर  बेदर्द, बेदर्दी, बेरहम, बर्बर ।
3क्रोध  रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात ।
4क्लिष्ट संकुल, कठिन, दुरूह, दुःसाध्य ।
5ठेस ठोकर, आघात, चोट, धक्का।
6ठौर ठिकाना, स्थल, जगह।
7डंडा छड़ी, सोंटा, लाठी।
8डाली उपहार, भेंट।
9डंका भेरी, नगाड़ा, दुंदभि, धौंसा।
10थोड़ा अल्प, कम, ज़रा, स्वल्प, न्यून।
11थोथा पोला, सारहीन, खाली, खोखला, रिक्त, छूछा।
12थोबड़ा  मुखड़ा, मुँह, थूथन।
13पत्नी  दारा, भार्या, दुलहिन, त्रिया, बेगम, गृहलक्ष्मी, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी।
14पत्र दल, पत्ता, पर्ण, पल्लव, किसलय
15पथ  डगर, मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
16भाँड मसखरा,विदूषक, जोकर।
17भिक्षुक भिखारी, भिखमंगा, याचक
18यंत्रणा  तकलीफ, व्यथा, वेदना, यातना, पीड़ा।
19यम धर्मराज, सूर्यपुत्र, श्राद्धदेव, कीनाश, शमन, दण्डधर, यमुनाभ्राता।
20यमुना  सूर्यसुता, कालिन्दी, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा।
21याचिका आवेदन-पत्र, अभ्यर्थना, प्रार्थना पत्र।
22याज्ञसेनी  पांचाली, सैरंध्री, द्रौपदी, द्रुपदसुता, कृष्णा।
23यात्रा पर्यटन, देशाटन, भ्रमण, सफ़र, घूमना।
24रात्रि  रजनी, निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी।
25रक्त लहू, खून, रुधिर, शोणित, लोहित, रोहित।
26रक्षा संरक्षण, बचाव, हिफ़ाजत, देखरेख।
27विशाल दीर्घ, विराट, वृहत, बड़ा, महा, महान।
28विश्व जग, जगत, भव, संसार, लोक, दुनिया।
29विष हलाहल, ज़हर, गरल, कालकूट।
30सुखहर्ष, मोद, प्रमोद, आमोद, प्रसन्नता, आह्लाद, आनन्द, उल्लास।





Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA