ADSTERRA

ADSTERRA

Synonyms | Paryayvachi Shabd – Part-25

पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द | Synonyms Random in Hindi SET-25

हिन्दी व्याकरण : समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।



पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -




क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
1कृष्ण जनार्दन, गोपाल, कन्हैया, मधुसूदन,  राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी, नन्दकिशोर, नन्दकुमार, बिहारी ।
2केतन  झंडा, ध्वज, पताका, परचम ।
3केला कदली, रम्भा, वारण, अशुमत्फला, भानुफल, काष्ठीला ।
4छेरी  बकरी, छागी, अजा।
5छैलासजीला, बांका, शौक़ीन
6छोरकोर, किनारा, सिरा, नोक
7ठाठ आडम्बर, सजावट, वैभवा
8ठाली  ठलुआ, बेरोजगार, बेकार।
9ठाँव  स्थान, ठिकाना, जगह।
10थोड़ा  अल्प, कम,न्यून, जरा।
11थकान थकावट, क्लान्ति, श्रान्ति, थकन।
12थप्पड़  झापड़, तमाचा।
13पति  स्वामी, भर्ता, वल्लभ, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
14पंक  कीच, कीचड़, कर्दम, चहला।
15पंकज  राजीव, कमल, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
16पक्षी  पतंग, खेचर, दविज, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।
17फलक  आकाश, आसमान, गगन, नभ, व्योम।
18फसल  पैदावार, शस्य, उपज, खिरमन, कृषि- उत्पाद।
19फालिज  अर्धांग, पक्षाघात, अधरंग, अंगघात।
20भारती विद्या देवी, सरस्वती, ब्राह्मी, शारदा, वीणावादिनी।
21भाल मस्तक, ललाट, माथा, कपाल।
22भरोसा अवलम्ब, सहारा, आश्रय, प्रश्रय।
23यम  कीनाश, सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, यमराज।
24यकीन  भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास।
25यकृत  जिगर, कलेजा, जिगरा, पित्ताशय।
26वृक्ष  तरू, पेड़, अगम, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम।
27वज्र पवि, कुलिस, अशनि, दभोलि।
28वन विपिन, कानन, अरण्य, कांतार
29वर्षा बरसात, पावस, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु।
30सर्प  साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।





Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA