ADSTERRA

ADSTERRA

ज से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | ja-se-paryayvachi-shabd-set-2

हिन्दी व्याकरण : ज से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-2

हिन्दी व्याकरण : ज से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।





पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


21जवान  तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा ।
22जवानी  युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई ।
23जहन्नुम  नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक ।
24जहर  गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
25जहाज़ वायुयान, जलयान, विमान, पोत, जलवाहन ।
26जहीन  बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि ।
27जाई  पुत्री, बेटी, कन्या, लड़की ।
28जाँघ  जघन, उरु, जानु, जंघा, रान ।
29जानकी मैथिली, जनकसुता, वैदेही, सीता, रामप्रिया, जनकदुलारी, जनकनन्दिनी ।
30जासूस  गुप्तचर, भेदिया, खुफिया ।
31जिज्ञासा उत्कंठा, उत्सुकता, कुतूहल ।
32जिंदगी  जीवन, जिंदगानी, हयात ।
33जिल्लत  अनादर, अपमान, तिरस्कार, तौहीन, बेइज्जती ।
34जिस्म  शरीर, देह, बदन, काया, वपु ।
35जीभरसना, जिह्वा, रसज्ञा, वाणी, वाचा, रसिका, जुबान ।
36जीव  रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा, प्राणी, देहधारी, जीवधारी ।
37जीविका  आजीविका, रोजी-रोटी, रोजी, वृत्ति ।
38जुटाना जुगाड़ करना, बटोरना, संग्रह करना, एकत्र करना, जमा करना, संचय करना ।
39जुल  दगा, धोखा, फरेब, छल ।
40जुलाहा  कोली, बुनकर, कोरी ।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA