द से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Da-se-paryayvachi-shabd-set-4

हिन्दी व्याकरण : ‘द’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms SET-3

हिन्दी व्याकरण : ‘क’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
41दुर्गम कठिन, अगम्य, विकट, दुस्तर।
42दुर्गा  कुमारी, चंडिका, भवानी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा।
43दुर्गुण  बुराई, अवगुण, ऐब, खामी।
44दुर्जन  दुष्ट, खल, शठ, असज्जन।
45दुर्भिक्ष  दुकाल, अकाल, दुष्काल, सूखा।
46दुर्लभ अलम्भ, नायाब, विरल, दुष्प्राप्य, अप्राप्य।
47दुविधा  पशोपेश, कशमकश, असमंजस, अनिश्चय।
48दुश्मन अरि, रिपु, वैरी, शत्रु, बैरी।
49दुष्कर दुसाध्य, कठिन, दूभर, मुश्किल।
50दुष्ट नीच, पापी, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
51दूधगौरस, दुग्ध, क्षीर, पय, स्तन्य, अमृत।
52दृढ़ पुष्ट, मज़बूत, पक्का, तगड़ा।
53देव अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य।
54देवता  सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध।
55देवालय देवस्थान, देवमन्दिर, मन्दिर।
56देश  राष्ट्र, राज्य, मुल्क।
57देशज  देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी।
58देशाटन  यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण।
59देह तन, रपु, शरीर, वपु, घट, काया, गात, कलेवर, तनु, मूर्ति।
60देहाती  ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें