ADSTERRA

ADSTERRA

अ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | A-se-paryayvachi-shabd-set-3

हिन्दी व्याकरण : ‘अ’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-3

हिन्दी व्याकरण : ‘अ’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रमशब्द पर्यायवाची शब्द
1अनिवार्य  अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
2अनादर  अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
3अनाथ  तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
4अनाड़ी  अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
5अनाज  अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न, शस्य, धान्य।
6अनमोल  अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
7अनपढ़  निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
8अध्ययन  पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
9अधीर  आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
10अधीन  मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
11अंधा  सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
12अंधकार  तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
13अंधकारतम, तिमिर, अँधेरा, तमस, अँधियारा
14अदालत  कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
15अंदाज  अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
16अंदर  भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
17अत्याचारी  जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
18अतीत  भूतकाल, विगत, गत, भूत।
19अतिथि  मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
20अंतर्धान  गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

adsterra

ADSTERRA