हिन्दी व्याकरण : ‘क’ से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1
किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।
किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।
पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -
| क्रम | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|---|
| 1 | दूध | पीयूष, दुग्ध, दोहज, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य। |
| 2 | दक्ष | चतुर, निपुण, प्रवीण, कुशल, होशियार। |
| 3 | दंगल | पहलवानी, कुश्ती, मल्लयुद्ध, बाहुयुद्ध। |
| 4 | दंगा | उत्पात, उपद्रव, फ़साद, उधम।। |
| 5 | दधि | गोरस, दही, मट्ठा, तक्र। |
| 6 | दनुज | दानव, असुर, दैत्य, राक्षस, निशाचर। |
| 7 | दम | शक्ति, ताकत, बल, दमखम। |
| 8 | दया | कृपा, अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना। |
| 9 | दर | मूल्य, भाव, रेट, कीमत। |
| 10 | दरख्त | पेड़, वृक्ष, तरु, विटप, द्रुम। |
| 11 | दरवाज़ा | कपाट, किवाड़, पल्ला, द्वार। |
| 12 | दरिद्र | निर्धन, गरीब, रंक, देन, कंगाल,अकिंचन, |
| 13 | दरियादिल | दानशील, उदार, दानी, फ़राख़दिल। |
| 14 | दरीचा | गवाक्ष, खिड़की, झरोखा। |
| 15 | दर्पण | आईना, शीशा, मुकुर, आरसी |
| 16 | दर्शन | साक्षात्कार, भेंट, मुलाकाता |
| 17 | दशकंधर | लंकापति, दशानन, दशकंठ, रावण। |
| 18 | दशरथ | कौशलपति, अवधेश, दशस्यंदन, रावण। |
| 19 | दस्तूर | परंपरा, रीति-रिवाज, प्रथा, चलन। |
| 20 | दही | गोरस, दधि, मट्ठा |
Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें
- हिंदी सीखें
- हिन्दी व्याकरण सीखें
- Alphabets | हिंदी वर्णमाला
- Consonants | व्यंजन
- Vowels | स्वर
- Noun | संज्ञा
- Pronoun | सर्वनाम
- Verb | क्रिया
- Adjective | विशेषण
- Gender | लिंग
- Sandhi Vichchhed | संधि विच्छेद
- Compound word | समास
- Resting Point | विराम चिन्ह
- Homonyms | समरूपी भिन्नार्थक शब्द
- One Word Substitution
- Proverb | लोकोक्तियाँ
- Suffix | प्रत्यय
- Idioms | मुहावरे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें