ग से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | ga-se-paryayvachi-shabd-set-2

हिन्दी व्याकरण : ग से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द | Synonyms in Hindi SET-2

हिन्दी व्याकरण : ग से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द या पर्यायवाची शब्द
Synonyms in Hindi SET-1

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं या जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। सरल शब्दों में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।पर्यायवाची में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ- ‘समान’ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ-‘बोले जाने वाले’ से है, अर्थात जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

किसी शब्द के समान अथवा लगभग समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची (Synonyms) शब्द कहते हैं जैसे–क्रोध का पर्यायवाची:- रोष, कोप, ताव, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात आदि, पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ या ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समान अर्थ (लगभग समान अर्थ) व्यक्त करते हैं। किसी भी भाषा की सबलता के प्रतीक पर्यायवाची शब्द होते है। जिस भाषा में जितने ही अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध होगी। इस दृष्टिकोण से हिन्दी सम्पन्न भाषा है।यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की जितनी अधिकता होती है, वह भाषा उतनी ही सम्पन्न होती है।हिन्दी भाषा के पर्यायवाची शब्द संस्कृत भाषा के ‘तत्सम शब्द’ हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में ज्यों-का-त्यों ले लिया गया है। कहा जा सकता है कि पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसमे शब्द तो अलग-अलग होता है लेकिन उनका अर्थ समान होता है।




पर्यायवाची शब्दों की सूची निम्न प्रकार से है -


क्रम शब्द पर्यायवाची शब्द
21गाना  गान, गीत, नगमा, तराना।
22गाफिल  बेखबर, बेपरवाह, असावधान।
23गाय  गौ, धेनु, माता, कल्याणी, पयस्विनी, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
24गाँव ग्राम, मौजा, पुरवा, बस्ती, देहात, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
25गिरि  धराधर, पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, भूधर।
26गिरिराज  पर्वतराज, हिमालय, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र।
27गीदड़ सियार, शृगाल, जम्बुका।
28गुनाह कसूर, गलती, दोष, अधर्म, पाप, अपराध, खता, त्रुटि, कुकर्म।
29गुप्त अज्ञात, निभृत, अप्रकट, गूढ, परोक्ष।
30गुफा कन्दरा, गुहा, विवर, गह्वर।
31गुरु  आचार्य, शिक्षक, उपाध्याय।
32गुलाब स्थलकमल, सुमना, शतपत्र, पाटल, वृन्तपुष्प
33गुलामी  परतंत्रता, दासता, परवशता।
34गृह  शाला, घर, मकान, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर।
35गेहूँ  गोधूम, कनक, गंदुम।
36गोद  क्रोड़, अंक, गोदी।
37गोधूलि  शाम, साँझ, संध्या, सायंकाल।
38गौरव महत्त्व, मान, सम्मान, बड़प्पन।
39ग्रामीण  ग्रामवासी, ग्राम्य, देहाती।
40ग्राह  घड़ियाल, मगरमच्छ, मगर, झषराज।



Please Read These Useful Post Also
कृपया इन्हें भी पढ़ें

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास करें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें